कुल्लू अपडेट, जिला मंडी के रहने वाले किशन चन्द पहले शादी-विवाह में सर पर पगड़ियां लगाने और साथ ही कबाड़ का काम करते थे। परंतु एक वर्ष पूर्व उन्हें पैरालाइज का अटैक पड़ा। जिस कारण वह बिस्तर में है। 1 वर्ष से वह लगातार अपना इलाज करवा रहे हैं। परंतु अभी तक इनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया है। डॉक्टर द्वारा बताया गया है कि इनका इलाज बहुत लंबा चलेगा।
किशन लाल का अभी तक दवाइयों में लगभग चार-पांच लाख रुपए खर्चा आ चुका है, जिसमें इनकी सारी जमा-पूंजी सब खत्म हो चुकी है। परिवार बड़ी मुश्किल से लोगों की मदद से अपना गुजारा कर रहा हैं। परंतु अब इन्हें राशन पानी की भी दिक्कत आ रही है। किसी ने इन्हे कार सेवा दल संस्था का कार्यालय नंबर दिया। जिससे इन्होंने संस्था के कार्यालय में संपर्क किया। संस्था में बात होने के पश्चात इन्हे संस्था के कार्यालय में बुलाया गया, ताकि इनकी समस्या की पूरी जानकारी मिल सके और सही तरीके से मदद की जा सके।
कुछ समय के बाद किशन चंद संस्था के कार्यालय में पहुंचे और उन्होंने संस्था के सेवादारों को अपनी पूरी समस्या के बारे में बताया। संस्था के सेवादारों द्वारा उनकी शारीरिक और घर के हालात देखकर इन्हें तत्काल ₹5000 की सहयोग राशि दी गई और संस्था के अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि जब तक किशन चंद पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक संस्था द्वारा इनकी से हर महीने कुछ सहयोग राशि देकर मदद की जाएगी। ताकि परिवार को राशन-पानी की दिक्कत का सामना न करना पड़े।





