कुल्लू अपडेट, बंजार घाटी के तांदी गांव में लगी भीषण आग से गांव में करीब 17 मकान काष्ठकुणी शैली के मकान जलकर राख हो गए हैं। इसमें 6 गौशालाएं ,देवता का एक भंडार भी जल गया है। । दिन के समय लगी आग से किसी तरह के जान का नुकसान नहीं हुआ है। मगर गांव में साथ-साथ बने लकड़ी के मकान एक के बाद एक आग की चपेट में आने से अफरा-तफरी के साथ चीख-पुकार मच गई। हालांकि लोगों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की मगर देखते ही देखते पल भर में लोगों के आशियाने राख के ढेर में तब्दील हो गए।प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रभावितों को फौरी राहत दी,वही बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौके पर पहुंचे।उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा बंजार घाटी में पर्यटन के लिए प्रसिद्ध ताँदी गांव में आज शाम आगजनी की बेहद हृदय विदारक घटना घटित हुई है। आगजनी की इस बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लगभग पूरा गांव तबाह हो गया है व ग्रामीणों को संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। ईश्वर की कृपा से इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 20 से अधिक परिवार इस आपदा में प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति व घर खोए हैं।
दुख की इस घड़ी में घटना स्थल पर प्रभावितों के मध्य प्रशासन के साथ मौका पर मौजूद हूँ। राहत कार्य जारी हैं। प्रभावितों को राहत एवँ पुनर्वास कार्यों में हर संभव सहायता की जाएगी।






