Search
Close this search box.

सैंज थाने में चोरी का मामला हुआ था दर्ज़,कुल्लू पुलिस ने चोरो से बरामद किया लगभग 20 तोला सोना

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस के पुलिस थाना सैन्ज में चोरी का मामला धारा 305,331(4) BNS के अंतर्गत दर्ज हुआ था । कुल्लू पुलिस की ओर से जानकारी दी गयी कि जिसमें जांच के दौरान के उचित दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस टीम ने वारदात को अन्जाम देने वाले शातिर आरोपी 26 वर्षीय पुष्प राज पुत्र इंजन कुमार निवासी गाँव व डाकघर नालागढ़ तहसील सैन्ज व 26 वर्षीय शिवम राणा पुत्र जोगीन्दर सिंह राणा निवासी गाँव व डाकघर नालागढ़ तहसील सैन्ज को तलाश करके 31 दिसंबर 2024 को चंडीगढ़ में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है तथा चोरीशुद्दा लगभग 20 तोला सोने के आभूषण बरामद किये गये है । आरोपियों को 1 जनवरी 2025 को माननीय अदालत में पेश करके 3 दिन का पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया गया है।मामले में जाँच जारी है

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज