Search
Close this search box.

जरड़ निवासी युवक से भुंतर पुलिस ने पकड़ा 13 ग्राम चिट्टा

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस ने लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान तेज गति से जारी रखा है और 2 जनवरी को को पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान बजौरा फोरलेन पुल के नीचे सुदर्शन पुत्र रूम सिंह निवासी गांव जरड तहसील भून्तर जिला कुल्लू के कब्ज़ा से 13 ग्राम चिट्टा बरामद की गई है।आरोपी सुदर्शन के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ करके आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।मामले की जांच जारी है वही एसपी कुल्लू ने कहा कि कुल्लू पुलिस की नशे के खिलाफ यह मुहिम जारी रहेगी और उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज