Search
Close this search box.

बंजार में स्टडी सेंटर 1148 में जुलाई 2024 बैच के छात्रों के लिए इंडक्शन मीटिंग आयोजित

कुल्लू अपडेट,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के स्टडी सेंटर 1148, राजकीय महाविद्यालय बंजार में जुलाई 2024 बैच के छात्रों के लिए इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता समन्वयक डाॅ. रेणुका थपलीयाल ने की। इग्नू सेंटर 1148, राजकीय महाविद्यालय बंजार की समन्वयक डाॅक्टर रेणुका थपलीयाल ने बताया कि जुलाई 2024 बैच के छात्रों के लिए हुई इंडक्शन मीटिंग में ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न टास्क के बारे जानकारी प्रदान दी गई। उन्होंने बताया कि विभिन्न पोर्टल जैसे; ऑनलाइन लर्निंग, रजिस्ट्रेशन, असाइनमेंट्स व परीक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं को लेकर छात्रों को जानकारी दी गई। डाॅ. रेणुका ने बताया कि आए दिन छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए उनका मार्गदर्शन आवश्यक हो जाता है। उन्होंने बताया कि छात्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर स्टडी सेंटर 1148 हमेशा कृतसंकल्प रहेगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज