हिमाचल अपडेट, शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एचपीटीडीसी के कामकाज की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) कार्यालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने की संभावनाएं तलाश रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों के कमरों की बुकिंग के लिए मेक माई ट्रिप, क्लियर ट्रिप आदि अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के रेस्तरां की पहुंच बढ़ाने के लिए स्विगी और जोमैटो के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए तथा अधिकारियों को मनाली में फ्लाइंग डाइनिंग और ग्लास रेस्तरां स्थापित करने पर विचार करने और आगंतुकों के लिए विविध व्यंजन परोसने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली, विधायक सुदर्शन बबलू और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।




