कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू में पर्यटको का आना जारी है यहाँ पर्यटक एक और जहाँ कुल्लू मनाली,जीभी,कसोल,मणिकर्ण ,रोहतांग आदि दर्शनीय स्थलों में घूमते है वही साहसिक गतिविधियों राफ्टिंग,पैराग्लाइडिंग आदि भी करते है पर दुःख की बात है कि बीते दिन रायसन में पैरागलाइडिंग साइट से उड़ान भरते ही हैदराबाद के एक पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रायसन में उड़ान भरने के बाद पैराग्लाडर डगमगा गया और पैरागलाइडर में उड़ान का आनंद उठा रहे हैदराबाद निवासी पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पर्यटक को उपचार के लिए भुंतर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मैडीकल कालेज नेरचौक रैफर कर दिया लेकिन इस दौरान पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश रैडी (31) निवासी हैदराबाद के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।




