टेक अपडेट,WhatsApp ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए दो नए फीचर लेकर आया है अब आप मैसेजिंग में बहुत अधिक स्टिकर्स का इस्तेमाल करते हैं तो अब आप अपनी सेल्फी से भी नए-नए स्टीकर्स क्रिएट कर पाएंगे।दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग अपने स्मार्टफोन में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। वॉइजी इंटरफेस होने की वजह से चैटिंग से लेकर वॉइस कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए सबसे ज्यादा इसी को इस्तेमाल किया जाता है। अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी नए नए फीचर्स ला रही है। इसी बीच कंपनी ने दो धमाकेदार फीचर्स रोलआउट कर दिए हैं।
नए साल की शुरुआत में ही मेटा के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने दो धांसू फीचर्स रोलआउट कर दिए हैं। अगर आप सेल्फी लेने के दीवानें हैं तो बता दें कि अब आप अपनी सेल्फी से स्टीकर्स भी बना पाएंगे।
सेल्फी से स्टीकर्स क्रिएट करने वाले फीचर्स के साथ कंपनी ने अब एक मैसेज में रिएक्शन देने के प्रॉसेस को भी आसान बना दिया है। वॉट्सऐप के ये दोनों लेटेस्ट फीचर्स एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूजर्स को मिलने वाले हैं आइए आपको दोनों फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
WhatsApp ने रोलआउट किए धांसू फीचर
इंस्टें मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए नए फीचर्स की जानकारी दी। अपने ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने Camera effects, Selfie stickers, Share a sticker pack और Quicker reactions फीचर को लेकर खुलासा किया। इसमें से Camera effects और Share a sticker pack मैसेजिंग ऐप पर पहले से ही उपलब्ध है लेकिन बाकी दो फीचर्स को अब रोलआउट किया जा रहा है। अगर आप मैसेजिंग के दौरान नए-नए स्टीकर्स इस्तेमाल करने का शौक रखते हैं तो आपके लिए सेल्फी स्टीकर फीचर बहुत काम आने वाला है। अब आप बड़े ही आराम के साथ अपनी सेल्फी को सीधे स्टीकर में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको स्टिकर ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद आपको क्रिएट ऑप्शन पर क्लिकर करना होगा। इसके बाद आपको कैमरा का ऑप्शन मिल जाएगा। कैमरा पर क्लिक करके आप सेल्फी स्टिकर क्रिएट कर पाएंगे।
वॉट्सऐप ने दिया Quicker Reactions फीचर
वॉट्सऐप ने मैसेज पर रिएक्शन देने की प्रक्रिया को पहले से आसान बना दिया है। अभी तक अगर आपको किसी मैसेज पर रिएक्शन देना होता था तो उस पर लॉन्ग प्रेस करके रखना पड़ता था। उसके बाद आपको एक लिस्ट मिलती थी जिसमें आप अपने मन के मुताबिक रिएक्शन दे पाते थे लेकिन अब आप डबल टैप करके रिएक्शन इमोजी की लिस्ट को ओपन कर पाएंगे। आपको बता दें कि यह फीचर काफी हद तक इंस्टाग्राम पर मिलने वाले फीचर्स की ही तरह है।




