कुल्लू अपडेट,बीते दिन पार्वती घाटी के रशोल गांव में 7 जनवरी की रात को धनीराम और उसकी पत्नी गंगी देवी पर जानलेवा हमला किया गया थ ।हमले में धनीराम की पत्नी गंगी देवी मारी गई. कुल्लू पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि मनीकर्ण क्षेत्र के गाँव रशोल में मध्यरात्रि को एक ब्लाइंड मर्डर हुआ था। जिस पर 8 जनवरी को पुलिस थाना मनीकर्ण में अभियोग संख्या 04/25 अन्तर्गत धारा 103, 109, 331(4), 311, 3(5) BNS पंजीकृत किया गया है।मामले में जांच के दौरान उच्च पुलिस अधिकारियों के कुशल नेतृत्व एवंम दिशा-निर्देशों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम के द्वारा हत्या में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। आरोपी से हत्या के वारदात को अन्जाम देने वाले इसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हर पहलू में गहन पूछताछ जारी है। आरोपी को आज 16 जनवरी को माननीय अदालत कुल्लू में पेश किया और 18 जनवरी तक का न्यायिक हिरासत रिमान्ड हासिल किया गया है तथा कल 17 जनवरी को माननीय अदालत में आरोपी की शिनाख्त परेड़ अमल में लाई जाएगी ।




