कुल्लू अपडेट,साईं स्टार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर का छात्र आर्यन ने छतीसगढ़ के रायपुर में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया ।आर्यन ने कुराश प्रतियोगिता के 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीत कर अपने स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन किया है ,आर्यन ने नेशनल प्रतियोगिता से पहले राज्य स्तर पर भाग लेकर जुडो और कुराश में स्वर्ण पदक हासिल किया है ।जुडो खेल में भी आर्यन ने नेशनल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया जो नेशनल प्रतियोगिता लुधियाना में हुई थी ।राष्ट्रीय स्तर पर भी आर्यन का जुडो खेल में अच्छा प्रदर्शन रहा है ।हिमाचल प्रदेश की कुराश टीम ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया l जिसमें 32 खिलाडी शामिल थे जिसमें आर्यन ने आपना बेहतरीन प्रदर्शन दर्शाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया आर्यन ने बताया स्कूल के शारीरिक शिक्षा के अध्यापक कमल सिंह ने उन्हें खेल का प्रशिक्षण दिया ,जिसकी बदौलत खिलाडी इस खेल में स्वर्ण पदक जीतने में सफल हुआ है ।इसके साथ आर्यन ने बताया कि साईं स्टार स्कूल के प्रधानाचार्या अंजना ठाकुर और स्कूल प्रबंधन का पूर्ण सहयोग रहा है l स्वर्ण पदक जीतने पर स्कूल प्रांगण में अध्यापकों व विद्यार्थियों ने आर्यन की इस उपलब्धि के उपलक्ष्य पर फूल मालाएं पहनाकर उसका स्वागत किया l प्रधानाचार्या ने आर्यन को टोपी मफलर से सम्मानित कर उसे उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी l DPE कमल सिंह ने कहा कि आर्यन बहुत मेहनत करता हैं और भविष्य में अवश्य ही बहुत बड़ी सफलता हासिल करने की क्षमता रखता है l सभी बच्चे व अध्यापक इस सफलता से अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है l विद्यालय प्रबंधन इस सफलता के लिए शिक्षा विभाग से जुड़े सभी महानुभावों का धन्यवाद करता है जिन्होंने इस सफलता को हासिल करने के लिए आर्यन को सहयोग किया l





