Search
Close this search box.

कुल्लू की नीता ने किया बेहतर प्रदर्शन,भारत की महिला टीम ने जीता खो-खो वर्ल्ड कप का फाइनल

कुल्लू अपडेट,भारत की पुरुष और महिला खो-खो टीमों इतिहास रचकर फैंस को दोहरी खुशी दी है. दरअसल, इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में नेपाल को अपने-अपने खिताबी मैचों में हराकर भारत ने खो-खो वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत लिया. भारतीय पुरुष खो-खो टीम ने खिताबी मुकाबले में नेपाल को 54-36 से हराया. वहीं, महिला टीम नेपाल को 78-40 के अंतर से पटखनी देकर चैंपियन बनी. यह जीत इसलिए खास है, क्योंकि खो-खो वर्ल्ड कप का पहला ही सीजन था. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा समर्थित इस टूर्नामेंट में 20 पुरुष और 19 महिला टीमों ने हिस्सा लिया. पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला टीम की इस जीत पर उन्हें बधाई दी.वही जिला कुल्लू की खराहल घाटी के बेउगी की नीता ठाकुर भी खो खो वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में शामिल थी.नीता ने भी वर्ल्डकप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। नीता ने जिला कुल्लू के साथ हिमाचल प्रदेश का नाम पूरे देश और विदेश में चमकाया है,वही नीता के परिजन और जिला कुल्लू के सभी लोग बेहद खुश है.वही नीता के बारे में आपको बता दें कि दि नीता ठाकुर राष्ट्रीय टीम में खो-खो वर्ल्ड कप खेलने वाली हिमाचल की पहली खिलाड़ी हैं।खो-खो वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में खराहल की नीता के चयन को लेकर बेउगी गांव में खुशी की लहर है। नीता ने खेल सफर 2014 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खराहल से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर किया। अब तक 13 बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं.

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज