RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों को रोकने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है, ताकि लोगों को फर्जी नंबरों से आने वाले कॉल की पहचान हो सके। रिजर्व बैंक ने मार्केटिंग और बैंकिंग वाले कॉल्स के लिए दो नई सीरीज की घोषणा की है। मोबाइल नंबर पर इन्हीं दो नंबरों से ही सही मार्केटिंग और बैंकिंग कॉल आएंगे। इन दोनों सीरीज के अलावा किसी और नंबर से आने वाले कॉल फर्जी होंगे।RBI ने अपनी गाइडलाइंस में कहा है कि बैंकों को ग्राहकों को लेन-देन संबंधी कॉल करने के लिए 1600 से शुरू होने वाली सीरीज का ही इस्तेमाल करना होगा। बैंक इस सीरीज के अलावा किसी अन्य नंबर सीरीज का इस्तेमाल ग्राहकों को कॉल करने के लिए नहीं कर सकते हैंइसके अलावा बैंक द्वारा होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन, क्रेडिट कार्ड, इंश्योरेंस, टर्म डिपॉजिट जैसी सेवाओं के लिए प्रमोशन कॉल किए जाते हैं। बैंक केवल 140 से शुरू होने वाली सीरीज से ही ग्राहकों को इन सेवाओं के लिए प्रमोशनल कॉल कर सकते हैं। इसके लिए बैंक और सेवाओं को प्रमोट करने वाली कंपनियों को टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ खुद को व्हाटलिस्ट में रजिस्टर करवाना होगा।दूरसंचार विभाग (DoT) ने अपनी आधिकारिक X हैंडल से भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के बारे में यूजर्स को बताया है।यूजर्स केवल 1600 और 140 नंबरों से आने वाले कॉल्स से सही और फर्जी कॉल की पहचान कर सकते हैं।




