अगर आप रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए परफेक्ट है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी (लेवल 1) के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 30 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होगी। दूसरी भाषा में कहें तो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 23 जनवरी से अप्लाई कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 22 फरवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। वहीं, उम्मीदवार एप्लीकेशन करेक्शन विंडो के माध्यम से अपने आवेदन में 25 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक करेक्शन कर सकेंगे।इस भर्ती में सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को शुरुआत में 18000 रुपये सैलरी मिलेगी।

Author: Kullu Update
Post Views: 898



