Search
Close this search box.

ऑनलाइन सामान मंगाने के बाद कचरे में फेंका बॉक्स तो पीट लेंगे माथा, मिनटों में खाली होगा बैंक अकाउंट

Amazon, Flipkart जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से अगर आपने सामान मंगाने के बाद उसका बॉक्स कचरे में फेंक दिया तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। आपका बैंक अकाउंट मिनटों में खाली हो सकता है।स्कैमर्स आए दिन लोगों के साथ ठगी करने के लिए नए तरीके अपनाते रहते हैं। ऐसा ही एक नया स्कैम इन दिनों चर्चा में है। ऑनलाइन डिलीवरी किए जाने वाले प्रोडक्ट के पार्सल बॉक्स पर आपकी कई निजी जानकारियां मौजूद होती हैं, जिसका फायदा स्कैमर उठा सकते हैं और आपके साथ ठगी कर सकते हैं।जब भी आप Amazon, Flipkart, Myntra या अन्य किसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से कोई प्रोडक्ट ऑर्डर करते हैं तो वो प्रोडक्ट आपके घर पर डिलीवर किया जाता है। ई-कॉमर्स कंपनियां प्रोडक्ट डिलीवर करने के लिए उसके लिए एक पार्सल बॉक्स तैयार करते हैं, जिस पर आपका नाम, पूरा पता, फोन नंबर, ई-मेल आईडी आदि जैसी निजी जानकारियां दर्ज होती है। अगर, स्कैमर्स के हाथ आपकी ये जानकारियां लग जाए तो वो इसका फायदा उठाकर फ्रॉड कर सकते हैं।ऑनलाइन प्रोडक्ट मंगाने के बाद उसके पार्सल बॉक्स पर दी गई अपनी निजी जानकारियों को मिटा दें या फिर उस पर लगे लेबल को हटा दें। निजी जानकारियों वाले लेबल को क्रश करने के बाद ही फेंके। ऐसा करने से आपकी निजी जानकारियां स्कैमर्स तक नहीं पहुंचेगी और आप अपने साथ होने वाले फ्रॉड को रोक सकते हैं|अगर, गलती से आपकी निजी जानकारियां स्कैमर्स तक पहुंच गई हैं, तो आपको संयम से काम लेते हुए किसी भी गिफ्ट, लॉटरी या अन्य झांसे में नहीं फंसना है। अपने नंबर पर आने वाले किसी भी अनजान नंबर से आने वाले कॉल, मैसेज आदि को इग्नोर कर दें। ऐसा करने से आप अपने साथ होने वाले फ्रॉड को रोक सकते हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज