TRAI की नई गाइडलाइंस के बाद टेलीकॉम कंपनियां अपनी वॉइस ओनली प्लान लॉन्च कर रही हैं। Jio के बाद अब Airtel ने भी अपने दो वॉइस ओनली प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें यूजर्स को 365 दिनों तक की वैलिडिटी मिलेगी।TRAI द्वारा पिछले महीने 2G यूजर्स के लिए सस्ते बिना डेटा वाले प्लान लॉन्च करने की सिफारिश के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने नए प्लान लॉन्च करने शुरू कर दिए हैं। Jio ने पहले 458 और 1958 रुपये वाले दो वॉइस ओनली प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें यूजर्स को 365 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है। जियो के बाद अब देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने भी वॉइस ओनली प्लान लॉन्च कर दिए हैं। एयरटेल के ये रिचार्ज प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए हैं, जो केवल कॉलिंग करते हैं और डेटा का इस्तेमाल नहीं करते हैं।एयरटेल ने इसके अलावा अपने दो सस्ते रिचार्ज 509 रुपये और 1999 रुपये वाले प्लान को अपनी वेबसाइट से हटा दिए हैं। एयरटेल के 509 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 6GB डेटा ऑफर किया जाता था। यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। वहीं, 1,999 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 24GB डेटा ऑफर किया जाता था। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था।




