Search
Close this search box.

NEET UG 2025: APAAR ID को लेकर NTA ने जारी किया नोटिस, जानें पूरी डिटेल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने APAAR ID को लेकर एक बेहद जरूरी नोटिस जारी किया है। NTA द्वारा जारी किया गए नोटिस में कहा गया है कि राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2025 के लिए APAAR ID अनिवार्य नहीं है। इसमें कहा गया है कि अभ्यर्थी अन्य उपलब्ध साधनों का उपयोग करके परीक्षा के लिए पंजीकरण जारी रख सकते हैं, जिसका विवरण शीघ्र ही सूचना बुलेटिन में दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले, एजेंसी ने बताया था कि अभ्यर्थियों को अपने आधार क्रेडेंशियल्स को अपडेट करने और अपनी APAAR आईडी (जिसे पहले एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स या ABC आईडी कहा जाता था) को एकीकृत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था।APAAR ID- इसकी फुल फॉर्म ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री है। इसमें छात्र की कंप्लीट शैक्षणिक डिटेल होगी। APAAR आईडी को छात्र के शैक्षणिक क्रेडिट को डिजिटल रूप से संग्रहीत करने और उनकी शैक्षणिक यात्रा का व्यापक रिकॉर्ड सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।एनटीए द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में पहले उम्मीदवारों से अपने आधार क्रेडेंशियल को अपडेट करने और अपने APAAR आईडी को एकीकृत करने के लिए कहा गया था।नियमित अपडेट आधिकारिक वेबसाइट: neet.nta.nic.in पर उपलब्ध रहेंगे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज