नथिंग के फैंस पिछले काफी समय से अपकमिंग Nothing Phone 3 का इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसा लगता है कि फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। नथिंग की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एक स्मार्टफोन का डिजाइन शेयर किया गया है। माना जा रहा है कि यह डिजाइन Nothing Phone 3 का हो सकता है।थिंग का नाम लेते हैं ऐसे गैजेट्स की तस्वीर सामने आने लगती है जो ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आते हैं।Nothing फैंस के लिए गुड न्यूज यह है कि कंपनी जल्द ही बाजार में एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। नथिंग का अपकमिंग फोन Nothing Phone 3 होगा।Nothing की तरफ से अभी तक बाजार में चार स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। इसमें Nothing Phone, Nothing Phone 2, Nothing Phone 2a और Nothing Phone 2a plus शामिल हैं। अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी में है जिसमें लिस्ट में Nothing Phone 3 जोड़ा जाएगा। Nothing Phone 3 का डिजाइन कैसा रहने वाला है अब कंपनी ने इसकी झलक भी दिखा दी है।नथिंग के CEO कार्ल पेई के कथित तौर पर लीक हुए ईमेल में अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ डिटेल जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक कंपनी का अगला स्मार्टफोन Nothing Phone 3 के नाम से लॉन्च होगा। बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को 3 मार्च 2025 को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी अपनी फोन 3 सीरीज के मिड रेंज वेरिएंट Phone 3a, Phone 3a Plus को मई के महीने में लॉन्च कर सकती है।




