Search
Close this search box.

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव, अब पहले ही जमा करने होंगे दस्तावेज

केंद्र सरकार ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब उम्मीदवारों को आवेदन के साथ ही अपनी आयु और आरक्षण संबंधी दावों के समर्थन में दस्तावेज़ जमा करना अनिवार्य होगा। पहले यह दस्तावेज़ केवल प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद जमा करने होते थे।यह कदम पूर्व आईएएस प्रोबेशनर पूजा खेडकर के विवादास्पद मामले के बाद उठाया गया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने ओबीसी और विकलांगता कोटा का गलत लाभ उठाकर सिविल सेवा में चयन प्राप्त किया। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों को नकारा है।मिनिस्ट्री ऑफ पर्सोनेल ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसमें कहा कहा है कि जो भी उम्मीदवार सिविल सर्विस एग्जामिनेशन (CSE) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। UPSC की ओर से मांगे गए सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स जैसे जन्म तिथि, कैटेगरी (जाति), PwBD (विकलांगता), आर्थिक रूप से कमजोर (EWC), भूतपूर्व सैनिक, एजुकेशन, सेवा वरीयता आदि से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को भी ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इसमें कहा गया है कि सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अपलोड ना करने की स्थिति में उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।UPSC ने यह घोषणा की है कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, 25 मई को होगी। इस साल कुल 979 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें से 38 रिक्तियां बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। इन 38 रिक्तियों का वितरण इस प्रकार होगा|सरकार ने एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और विकलांगता श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण का प्रावधान रखा है। आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। इच्छुक उम्मीदवार upsconline.gov.in पर जाकर 11 फरवरी, 2025, शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज