Search
Close this search box.

NEET UG 2025 एग्जाम पैटर्न को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी, यहां पढ़ें डिटेल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 परीक्षा के एग्जाम पैटर्न में बदलाव किए हैं। नीट परीक्षा 2025 प्रश्न पत्र पैटर्न और परीक्षा अवधि पर स्पष्टीकरण के संबंध में NTA ने एक नोटिस भी जारी किया है। जारी किए गए नोटिस को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। जारी किए गए नोटिस के अनुसार, सेक्शन बी में पहले शामिल किए गए वैकल्पिक प्रश्नों(Optional Questions) को हटा दिया गया है, जिससे परीक्षा का प्रारूप महामारी से पहले की मूल संरचना में वापस आ गया है। पूर्व-कोविड प्रारूप के अनुसार, अब कोई सेक्शन बी नहीं होगा।इससे पहले, एनटीए ने APAAR ID को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी किया था। नोटिस के अनुसार, नीट यूजी 2025 पंजीकरण के लिए एपीएएआर आईडी अनिवार्य नहीं है और नीट (यूजी)-2025 एक ही दिन और एक ही पाली में पेन और पेपर मोड (ओएमआर-आधारित) में आयोजित किया जाएगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज