Search
Close this search box.

Samsung के ये 4 तगड़े फोन जल्द भारत में होंगे लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy A06 और Galaxy F06 को Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ उतारे जा सकते हैं। इन दोनों फोन में 4GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएंगे। वहीं, Galaxy M16 और Galaxy F16 को 6.7 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ पेश किए जा सकते हैं। इन दोनों फोन में Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 5000mAh की बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा और 13MP सेल्फी कैमरा दिए जा सकते हैं। ये दोनों फोन भी Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।सैमसंग Galaxy A, Galaxy M और Galaxy F सीरीज में ये फोन लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी के ये फोन पिछले साल आए मॉडल को रिप्लेस करने वाले हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी के ये सभी फोन 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएंगे।Samsung Galaxy A06 को मॉडल नंबर SM-A066B/DS, Galaxy F06 को SM-E066B/DS, Galaxy F16 को SM-E166P/DS और Galaxy M16 को SM-M166P/DS के नाम से लिस्ट किया गया है। ये सभी फोन डुअल सिम कार्ड (DS) और 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएंगे। सपोर्ट पेज पर कंपनी ने फोन का मॉडल नंबर दिखाया है। इसका कमर्शियल नाम अभी प्रदर्शित नहीं किया गया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज