Search
Close this search box.

CUET PG 2025 के लिए आवेदन की लास्ट डेट करीब, मार्च में होनी है परीक्षा

CUET PG 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। इसके लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने किसी कारणवश अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर अप्लाई कर दें। आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए दो टेस्ट पेपर के लिए 1400 रुपये, प्रति टेस्ट पेपर के लिए 700 रुपये का आवेदन शुल्क है। वही, OBC-NCL/GenEWS के लिए दो टेस्ट पेपर के लिए 1200 रुपये और प्रति टेस्ट पेपर के लिए 600 रुपये है। SC/ST/थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए दो टेस्ट पेपर के लिए 1100 रुपये और प्रति टेस्ट पेपर के लिए 600 रुपये है। PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए दो पेपर और प्रत्येक पेपर के लिए 1000 रुपये और प्रति टेस्ट पेपर के लिए 600 रुपये है। आवेदक नेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट कार्ड/UPI/वॉलेट के माध्यम से भुगतान कर सकता है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज