कुल्लू अपडेट ,कुल्लू कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का चौथा दिवस मनाया गया। जिसमें 100 स्वयं सेवी उपस्थित रहे। चौथे दिन के प्रारंभ में सुबह 7:00 बजे प्रभात फेरी निकाली गई व व्यायाम किया गया। उसके बाद 9:30 पर सभी स्वयंसेवियों को सुबह का नाश्ता कराया गया। 11:00 बजे सभी स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय के परिसर का सौंदर्यीकरण किया गया। इसी के बीच हमारे कुल्लू ईकाई के प्रोग्राम आफिसर खेम चंद ठाकुर उपस्थित रहे। 1:00 बजे सभी स्वयंसेवियों को दोपहर का भोजन कराया गया। 2:30 पर हमारे बीच DDMA के जिला समन्वयक राकेश कुमार , वर्षा ठाकुर व लोक संस्था के निदेशक एम आर मधुसूदन सिंह Resource Person के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी स्वयंसेवियों को आपदा और आपदा के निवारण के बारे में सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों को अपने विचारों द्वारा सभी स्वयंसेवियों को सांझा किया। 5:30 पर सभी स्वयंसेवियों को रात्रि भोजन करवाया गया। 6::30 से सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें सभी ग्रुपों ने हिस्सा लिया। जिसमें एकल लोक नृत्य किया गया।8:00 बजे चौथे दिवस का समापन किया गया।



