कुल्लू अपडेट ,पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में शनिवार को साप्ताहिक सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर देवता लक्ष्मी नारायण के कारदार जगरनाथ ठाकुर ने शिरकत की । विद्यालय पहुंचने पर मुख्य अतिथि कार्यक्रम जोशी से स्वागत किया गया तथा कल भी टोपी एवं मफलर के साथ सम्मानित भी किया गया । स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार महाजन ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय में आयोजन के साथ-साथ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर भी जागरूक किया जाता है जिसके लिए स्कूल में रोड सेफ्टी क्लब का गठन हुआ है उन्होंने बताया कि रोड सेफ्टी क्लब के तहत पिछले एक सप्ताह से बच्चों तथा स्थानीय लोगों को जागृत करने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत नारा लेखन, चित्रकला, भाषण व रैली का आयोजन किया गया । मुख्यातिथि जगरनाथ ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बच्चे सौभाग्यशाली है कि स्कूल स्तर पर सभी प्रकार की गतिविधियां कर पाई जा रही है जिससे आपको आने वाले जीवन में अत्यधिक सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय तक लोक निर्माण विभाग में कार्य कर चुके हैं इसलिए उन्होंने देखा है कि जिसने भी गाड़ी चलाते समय लापरवाही भारती अथवा ऋषि का सेवन किया वह अपनी जान गवा बैठा है मुख्य अतिथि ने बच्चों से आग्रह किया कि आप स्वयं भी तथा अपने घर वालों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जरूर जागरूक करें ।इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता उपविजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया जिनमें सीनियर वर्ग के भाषण प्रतियोगिता में तरुण प्रथम, बबीता द्वितीय तथा आरुषि तृतीय स्थान पर रही । वहीं जूनियर वर्ग में पीयूष ठाकुर पहले, तमन्ना दूसरे तथा खुशबू ने तीसरा स्थान हासिल किया । इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोहनलाल ठाकुर, उपप्रधानाचार्य वीरेंद्र कतना, रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी सुरेश भारद्वाज एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर मनोज शर्मा स्कूल प्रवक्ता मुनीलाल ठाकुर, नवनीत मीना ठाकुर व मेहर सिंह आदि उपस्थित रहे ।





