Search
Close this search box.

उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बहुउद्देशीय भवन समिति कुल्लू की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

कुल्लू अपडेट ;उपायुक्त कुल्लू ने कहा कि भवन की पार्किंग के स्लाइडिंग गेट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि इस भवन में ठहरने के लिए सभी कमरों का किराया ₹500 प्रतिदिन के दर से किराया निर्धारित किया गया है । तहसील भवन के राजस्व सदन में ₹300 प्रतिदिन के हिसाब से किराया रहेगा।बैठक कक्ष का किराया 4000 प्रतिदिन के हिसाब से निश्चित किया गया है ।उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग की इलेक्ट्रिक विंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भवन में लगाई गई लिफ्ट के संचालन के लिए लाइसेंस लेने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करें तथा समय-समय पर इस लिफ्ट की मुरम्मत इत्यादि की भी जांच करते रहें।
उन्होंने कहा कि भवन के टॉप फ्लोर के हॉल में डिजिटल पोडियम तथा ध्वनि व्यवस्था के लिए भी कार्य को तेजी से पूरा करें।बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त शशि पालन नेगी ने किया।बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता बी.एस. नेगी, बी.डी.ओ. कुल्लू, चेतराम सहित अन्य विभागों के अधिकारी व सदस्य भी उपस्थित रहे ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज