कुल्लू अपडेट,कुल्लू व् मनाली में कुल्लू परिवहन विभाग ने जिला कुल्लू में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए तिथियां जारी कर दी हैं। आरटीओ कुल्लू में 5,13, 19 और 25 फरवरी को वाहनों की पासिंग की जाएगी। मनाली में 11 फरवरी को वाहनों की पासिंग होंगी। इसके साथ ही आरटीओ कुल्लू में 20 फरवरी आर.एल.ए कुल्लू में 6 फरवरी और मनाली में 10 फरवरी को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा बंजार में 21 फरवरी को वाहनों की पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन होंगे।

Author: Kullu Update
Post Views: 703



