Search
Close this search box.

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा 7,8 फ़रवरी को ढालपुर में हाउसिंग लोन एवं ऋण एक्सपो का होगा आयोजन

कुल्लू अपडेट,पंजाब नैशनल बैंक के मंडल कार्यालय, मंडी के प्रमुख अजीत कुमार पटनायक ने कहा कि मकान बनाने के लिए ऋण लेने और सूर्य घर योजना के तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए ऋण लेने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए विशेष रूप से यह एक्सपो आयोजित किया जा रहा है। मंडल प्रमुख अजीत कुमार पटनायक ने कहा “हमारा मुख्य उद्देश्य कुल्लू ज़िले के लोगों को किफ़ायती दरों पर होम लोन उपलब्ध कराना है”। उन्होंने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक का हाउसिंग लोन 8.40 प्रतिशत ब्याज दर और सूर्य घर योजना के तहत घर की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए ऋण सात प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध है ।एक्सपो के दौरान इस तरह के ऋणों को त्वरित स्वीकृति प्रदान की जाएगी तथा विशेष ऑफर एवं छूट भी दी जाएगी। इस दौरान रियल एस्टेट विशेषज्ञों और बैंक अधिकारियों से विशेष परामर्श भी प्राप्त किया जा सकता है।इस एक्सपो का उद्देश्य ग्राहकों को उनके सपनों का घर खरीदने और सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और ऋण विशेषज्ञ मौके पर ही ऋण से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने में मदद करेंगे अधिक जानकारी के लिए पंजाब नैशनल बैंक की नजदीकी शाखा में संपर्क किया जा सकता है।
आप सभी सादार आमंत्रित हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज