कुल्लू अपडेट,बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने ग्राम पंचायत चनौन के घर्टगाड में अटल ज्ञान केंद्र ( पुस्तकालय) के भवन का उद्घाटन किया सुरेंद्र शौरी ने पुस्तकालय के नव निर्मित भवन के लिए समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई। उन्होंने कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि पुस्तकालय समाज में शिक्षा और संस्कारों का प्रसार करने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य करता है। यह न केवल पढ़ाई का माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक विकास और विचारशीलता को भी बढ़ावा देता है। इस प्रकार, पुस्तकालय केवल किताबों का संग्रह नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जो ज्ञान और सोच को निरंतर आगे बढ़ाता है, जिससे समाज का समग्र विकास होता है।


Author: Kullu Update
Post Views: 717



