हिमाचल अपडेट ,जिला बिलासपुर पुलिस का लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान जारी है।वहीं बिलासपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने टनल नंबर 03, पट्टा के पास एक वाहन नंबर PB02EM4426 को चेकिंग के रोका, जिसके बाद वाहन के डैशबोर्ड से 20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।पुलिस की सख्त तलाशी के बाद यह नशीला पदार्थ बरामद किया गया।आरोपी व्यक्तियों के नाम हैंरामदीप सिंह (28 वर्ष) – निवासी गुमताला, अमृतसर, पंजाब अमृतपाल सिंह (29 वर्ष) – निवासी किरण कॉलोनी, गुमताला, अमृतसर, पंजाब राहुल (32 वर्ष) – निवासी किरण कॉलोनी, गुमताला, अमृतसर, पंजाब पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है।वहीं बिलासपुर पुलिस नशे से संबंधित अपराधों को रोकने और हमारे समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।वहीं पुलिस ने जनता से अपील कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत 76509-50401 पर जानकारी दें, आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।साथ ही, हम सब मिलकर एक सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।




