Search
Close this search box.

विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार पकड़ी खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त,इंस्पेक्टर,चपरासी

कुल्लू अपडेट ,कुल्लू जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलैंस विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और चपरासी को 1 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।।विजिलेंस ने इस मामले में महिला अधिकारी सहित उनके लिये रिश्वत लेने वाले चपरासी व एक इंस्पेक्टर को भी गिरफ्तार किया है। है विजिलैंस के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त भविता टंडन ने एक शिकायत दबाने के लिए एक होटल कारोबारी से 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।वही इस पर होटल कारोबारी ने इसकी सूचना विजिलैंस विभाग को दी, जिस पर विजिलैंस की टीम ने जाल बिछाया। शिकायतकर्ता जब मांगी गई रिश्वत के पैसों में से 1 लाख 10 हजार रुपए देने दफ्तर पहुंचा तो भविता टंडन ने रिश्वत की रकम खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज को देने को कहा। वहीं पंकज ने यह रकम वहां मौजूद चपड़ासी केशव राम को देने के लिए कहा। शिकातकर्ता ने जैसे ही चपड़ासी को रुपए सौंपे तो वैसे ही टीम ने तीनों को रंगे हाथों दबोच लिया। वहीं दी गई रिश्वत रकम को भी बरामद कर लिया। जानकारी मिली है कि सहायक आयुक्त ने ये रिश्वत होटल में गलत ब्रांड वाले पापड़ और असुरक्षित खाना पकाने का तेल रखने से जुड़े नोटिस काे दबाने के लिए मांगी थी। विजिलैंस विभाग के एसपी कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि विजिलैंस की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज