Search
Close this search box.

कौशल विकास निगम के भवनों के निर्माण को पूरा करने के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित करेगी सरकार

हिमाचल अपडेट,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन) की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने को कौशल विकास की आवश्यकता पर बल दिया।मुख्यमंत्री ने कहा निगम को बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाने और उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि युवाओं की क्षमता का निर्माण हो सके और छोटे पैमाने के स्टार्ट-अप स्थापित करने के लिए सहयोग प्रदान किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार निगम के आठ निर्माणाधीन भवनों के निर्माण को पूरा करने के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित करेगी।इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज