कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू पुलिस का लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान जारी है वही आज पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा सब्जी मण्डी पार्किग ग्राउंड में गशत के दौरान निखिल शर्मा (31 वर्ष) पुत्र श्री प्रेम चन्द निवासी पारला भून्तर डाकघर व तहसील भून्तर के कब्ज़ा से 4 ग्राम चिट्टा/ हैरोईन बरामद किया गया है। निखिल शर्मा मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ करके पुलिस थाना भून्तर में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की गई और वही पुलिस द्वारा बरामद नशे की खरीद फरोख़्त का पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है । मामले में आगामी जाँच जारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,688



