Search
Close this search box.

प्रथम बार कुल्लू में आयोजित होगा क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन,विद्वानों के व्याख्यान होंगे-ओम प्रकाश शर्मा

कुल्लू अपडेट,शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन तथा श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय, रघुनाथपुर, कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में दि. 22 से 24 फरवरी 2025 तक एक क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन, कुल्लू जनपद हिमाचल प्रदेश में प्रथम बार आयोजित होने जा रहा है। यह जानकारी देते हुए श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर कुल्लू के प्राचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन में आठ राज्यों के लगभग 150 वैदिक विद्वान तथा संस्कृत विश्वविद्यालयों के माननीय कुलपति भी भाग ग्रहण करने जा रहे हैं। सम्मेलन में वैदिक जीवन पद्धति , वैदिक जीवन मूल्यों पर प्रतिष्ठित विद्वानों के व्याख्यान होंगे।इसमें वेद पाठ, वैदिक संस्कृति इत्यादी को लेकर तीन दिनों में विभिन्न सत्र आयोजित किये गए जायेंगे तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एक शोभायात्रा भी निकाली जायेगी।इस अवसर पर संस्था के परामर्शदाता गोपाल कृष्ण शास्त्री तथा गोपाल शर्मा भी उपस्थित रहे ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज