हिमाचल अपडेट, 297 इलेक्ट्रिक बसें 250 डीज़ल बसें 24 सुपर डीलक्स बसें 23 ई-बसें 100 टेम्पो ट्रैवलर की खरीद को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम निदेशक मंडल की 159वीं बैठक में मंजूरी मिल गई है।निदेशक मंडल की बैठक उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई। वहीं बसों की खरीद का मामला कैबिनेट के लिए भी भेज दिया है। प्रदेश में 700 नई बसों के आने से जहां प्रदेश में यात्रियों को जगह-जगह बस सुविधा मिलेगी, वहीं निगम की आय में भी वृद्धि होगी।बैठक के फैसलों पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एचआरटीसी में बहुत दिनों से बसों की खरीद प्रक्रिया पर चर्चा चल रही थी।निदेशक मंडल की बैठक में बसों की खरीद को मंजूरी दे दी है। वहीं यह मंजूरी मंत्रिमंडल में भेज रहे हैं। उन्होंने एचआरटीसी में 297 टाइप-1 इलैक्ट्रिक बसों की खरीद की सभी ऑपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही बसों के खरीद के ऑर्डर जारी होंगे और आगामी 4 माह में ये बसें प्रदेश में आना शुरू हो जाएंगी। इस मौके पर नवनियुक्त निदेशक मंडल उपाध्यक्ष अजय वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम रोहन चंद ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।टैंपो खरीद के लिए टैंडर की अनुमति बैठक में प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि निगम लगभग 700 बसों की खरीद कर रहा है। इससे निगम की स्थिति में सुधार होगा। इसके अतिरिक्त बैठक में 2 क्विक रिस्पॉस व्हीकल और 4 क्रेनें खरीदने को भी मंजूरी प्रदान की गई है।






