Search
Close this search box.

कुल्लू साईन्स स्कूल बाशिंग के छात्रों ने धूमधाम से मनाई फेयरवेल पार्टी

कुल्लू अपडेट, जिला कुल्लू के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शुमार कुल्लू साईन्स स्कूल बाशिंग के छात्रों ने होटल “द ब्लिस” कलैहली में फेयरवेल पार्टी धूमधाम से मनाई। इस उपलक्ष्य पर बतौर मुख्यातिथि विद्यालय के प्रबन्धक मोहन कपूर ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित करके किया। नवमीं एवम् ग्यारहवीं कक्षा के छात्र -छात्रों ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। नवमीं एवम् ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के प्रबन्धक मोहन कपूर एवम् प्रधानाचार्य शमशेर फकीरू ने छात्रों की आगामी वार्षिक परीक्षा एवम् उनका आगामी भविष्य उज्जवल हो इसकी कामना के साथ-साथ छात्रों का मार्गदर्शन भी किया। प्रबन्धक मोहन कपूर और प्रधानाचार्य शमशेर फकीरू ने मिस्टर फेयरवेल,मिस फेयरवेल, मिस्टर पर्सनेलिटी और मिस पर्सनेलिटी को शैंशे और क्राऊन पहनाकर सम्मानित किया।फ्रैंशर पार्टी में “मिस्टर फेयरवेल मनुज राणा ” एवम् “मिस फेयरवेल रेचल ठाकुर” और “मिस्टर पर्सनेलिटी पार्थ बौद्ध ” एवम् “मिस पर्सनेलिटी प्राची ” को चुना गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक वर्ग एवम् गैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज