कुल्लू अपडेट,कुल्लू महाविद्यालय के छात्रों द्वारा प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया गया l इसी संदर्भ में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई के अध्यक्ष अभिनव कश्यप ने बताया कि प्रदेश स्तरीय विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन व प्रदेश सरकार का पुतला जला रहे थे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए जिला कुल्लू पुलिस ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा कार्यकर्ताओं को भी मारा जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई जिला पुलिस जिनका कार्य सुरक्षा करना होता है उन्होंने ही आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया और इस प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया परन्तु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने फिर भी प्रदेश सरकार का पुतला जलाया और प्रदर्शन किया और वहीं जिला संयोजक सारांश ने कहा की जितना प्रयास आज जिला पुलिस ने इस प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस बल को लगाया यदि उतना पुलिस बल नशा माफियाओं के खिलाफ करे तो अवश्य ही देव भूमि जो अभी नशे ओर अपराधों में धंसती जा रही है व फिर से देव भूमि कहलाएगी और कहा कि जब भी समाज में या छात्रों को समस्या आएगी तब तब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा तत्पर रहेगी और इससे भी उग्र आंदोलन करेगी और कहा की हमारा जो ये प्रदर्शन है वह प्रदेश स्तरीय मांगो को लेकर था जो प्रदेश सरकार इन सभी मांगों को अनदेखा कर रही है उन्होंने कहा कि यदि आने वाले समय में भी प्रदेश सरकार का यही रवैया रहा तो व इससे भी उग्र आंदोलन करेगी और जो भी समाज के खिलाफ ओर छात्रों के खिलाफ निर्णय लेंगे उनके विरोध में हमेशा विद्यार्थी परिषद आवाज उठाएगी l







