कुल्लू अपडेट,कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है, इसी के तहत पुलिस थाना कुल्लू की टीम द्वारा छनेट में नाकाबंदी के दौरान पंकज कुमार (45 वर्ष) पुत्र श्री महेंद्र पाल निवासी गांव व डाकघर हरियाना तहसील पूंगा जिला होशियारपूर (पंजाब) तथा ललित कुमार (42 वर्ष) पुत्र श्री जीवन कुमार निवासी वार्ड न ० 9, मोहला कश्मीरियाँ डाकघर हरियाना जिला होशियारपूर (पंजाब) के कब्जा से 264 ग्राम चरस बरामद की गई है । दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है और वहीं पुलिस द्वारा बरामद नशे की खरीद फरोख़्त का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।मामले में आगामी जाँच जारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 818



