Search
Close this search box.

उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेताओं को रविवार को उचित मूल्य की दुकानें खुली रखने के निर्देश

कुल्लू अपडेट,जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कुल्लू अरविन्द शर्मा द्वारा बताया गया कि जिला कुल्लू में राशन डिपो उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेताओं द्वारा जब कभी भी अपरिहार्य कारणों से डिपो बन्द किया जाता है तो इस बारे पूर्व सूचना विभाग को नहीं दी जा रही है जो कि नियमों की अवहेलना है। यह भी ध्यान में आया है कि डिपोधारकों द्वारा दुकान बन्द करने सम्बन्धी सूचना डिपो के बाहर प्रदर्शित नहीं की जा रही है, जिससे आम जनता व उपभोक्ताओं को असुविधा व परेशानी का सामना करना पड़ता है।इसके अतिरिक्त उन्होंने उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेताओं को रविवार को उचित मूल्य की दुकानें खुली रखने के निर्देश दिए ताकि रविवार को वेतन भोगी एवं दिहाड़ीदार श्रमिक भी उचित मूल्य की दुकान से राशन ले सकें। उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता सोमवार को दुकानें बन्द कर साप्ताहिक अवकाश ग्रहण करें जैसे कि सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर निर्देश दिए गए हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज