कुल्लू अपडेट,उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने सोमवार को मनाली के रांगडी स्थित कूड़ा सयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लिगेसी वेस्ट को जल्दी से जल्दी यहाँ से उठाकर सही तरीके से इसका निपटान सुनिश्चित करें। उन्होंने यहाँ पर बनाए जा रहे मेटेरिअल रिकवेरी फेसिलिटी शेड को भी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए ताकि उचित एवं स्वच्छ तरीके से इस संयंत्र को चलाया जा सके।इस अवसर पर एसडीम मनाली रमन , कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद करूण भरमोरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

Author: Kullu Update
Post Views: 787



