जिला कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी के तहत आज पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कसोल में जर्मन बेकरी में रेड़ की तथा नियमानुसार तलाशी के दौरान संचलाल मोक्टन उर्फ जौनी लामा पुत्र राजेन्द्र मोवटन निवासी काठमाण्डू नेपाल के कब्जा से 45.71 ग्राम चरस, 05 हैंश ब्राऊनीज, नगदी 840 रुपये व इलेक्ट्रोनिक तराजू बरामद किया गया हैं।आरोपी के खिलाफ़ पुलिस थाना मनीकर्ण में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके नियमानुसार कार्यवाही की गई वहीं पुलिस द्वारा बरामद नशे की खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगामी जांच जारी है।
Author: Kullu Update
Post Views: 782



