Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री सुक्खू ने परिवार सहित महाकुंभ त्रिवेणी संगम में किया स्नान

कुल्लू अपडेट,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने परिवार के साथ महाकुंभ त्रिवेणी संगम में स्नान कर समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिवेणी सदियों से केवल एक जलधारा नहीं है। यह हमारी आस्था, परंपरा और समरसता का जीवंत प्रतीक है। यहां लहरें पूर्वजों की श्रद्धा, संकल्पों और सनातन मूल्यों की साक्षी हैं।उन्होंने कहा कि पीढ़ियाँ बदलीं, समय आगे बढ़ा, पर इस पावन संगम ने हर युग में मानवता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। प्रयाग की महत्ता अडिग है, अनंत है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज