Search
Close this search box.

नशा तस्करों और उनके सहयोगियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी-ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल अपडेट,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी जंग का ऐलान करते हुए पुलिस विभाग को आगामी 6 माह में मिशन मोड में नशे के नैटवर्क को जड़ से खत्म करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई प्रभावशाली व्यक्ति ही क्यों न हो। मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन कर्मचारियों पर नशा तस्करी के ठोस प्रमाण मिलेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही राज्य में पीआईटी-एनडीपीएस (स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ रोकथाम अधिनियम) को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया।
बैंक खातों की होगी जांच, संपत्तियां होंगी जब्तमुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि नशा तस्करों और उनके सहयोगियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी। उन्होंने पुलिस विभाग को संदिग्ध व्यक्तियों के बैंक खातों की गहन जांच के निर्देश दिए और सभी एनडीपीएस मामलों की विस्तृत समीक्षा कर तस्करी के पूरे नैटवर्क को खत्म करने के लिए फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करने को कहा।स्पैशल टास्क फोर्स और पंचायत स्तर पर होगी सख्त निगरानीमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही नशा तस्करों और पीड़ितों की पहचान के लिए पंचायत स्तर पर मैपिंग की जाएगी और 15 मार्च, 2025 तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और नंबरदारों को भी इस अभियान से जोड़ने का फैसला लिया साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध बिक्री पर फार्मा कंपनियों के लाइसैंस होंगे रद्दराज्य में साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध बिक्री को लेकर फार्मा कंपनियों पर शिकंजा कसने की घोषणा भी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कंपनियों के लाइसैंस न केवल रद्द किए जाएंगे, बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी। इन कंपनियों को भविष्य में लाइसैंस नवीनीकरण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज