Search
Close this search box.

रायसन गौ सदन में ठंड और अव्यवस्थाओं के कारण 12 से अधिक गौवंश की मौत के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार

कुल्लू अपडेट,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने रायसन गौ सदन में ठंड और अव्यवस्थाओं के कारण 12 से अधिक गौवंश की मौत पर गहरी संवेदना और चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को प्रदेश सरकार और प्रशासन की घोर लापरवाही करार दिया और मामले की तत्काल जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मनाली में वर्ष 2023 में आई भीषण बाढ़ में इस गौशाला की छत क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन आज दो वर्ष बीत जाने के बाद भी इसकी मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य नहीं किया गया। प्रशासन की इस उदासीनता के कारण यहां रह रहे गौवंश के लिए सर्दी से बचने के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं हो पाया, जिससे इतनी बड़ी संख्या में मासूम पशुओं की जान चली गई।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने सरकार द्वारा गौशाला में भेजे गए चारे की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गौशाला को जो पराली भेजी गई थी, उसकी गुणवत्ता बेहद खराब थी, जिसके कारण पशुओं को पर्याप्त पोषण नहीं मिला और उनकी सेहत बिगड़ती चली गई। इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है और इस पर तुरंत संज्ञान लिया जाना चाहिए।गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जो भी अधिकारी या विभाग इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, गौशाला की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की हृदयविदारक घटनाएं न हों।गोविंद सिंह ठाकुर ने स्थानीय जनता से अपील की कि वे आगे आकर इन पशुओं के लिए हरा चारा और स्थानीय घास उपलब्ध कराने में योगदान दें, ताकि गौवंश को पर्याप्त भोजन और देखभाल मिल सके।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज