Search
Close this search box.

हुरला के ग्लोबल विलेज स्कूल में किया गया विदाई पार्टी का आयोजन

कुल्लू अपडेट,ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी गयी। यह आयोजन सातवीं, आठवीं व नौवीं के विद्यार्थियों ने किया। विद्यार्थियों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कैम्पस में दिन भर विभिन्न गतिविधियां होती रहीं। सबसे पहले विशेष अतिथियों यानी दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रिंसीपल गणेश भारद्वाज तथा प्रशासक कैलाश गौतम ने ज्योति प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज़ किया। अध्यापकों में हिमानी व गीतांजलि ने सबका स्वागत किया। विद्यार्थियों में शिवांगी, नव्या, किंजल और आयुष ने मंच संचालन किया। दसवीं के विद्यार्थियों से विभिन्न गतिविधियां करवायी गयीं।चयन कमेटी ने इन गतिविधियों के आधार पर अक्षिता को मिस फेयरवेल तथा गौरव कुमार को मिस्टर फेयरवेल चुना। लक्ष्य मिस्टर पर्सनालिटी व भारती मिस पर्सनालिटी चुने गए। सुकृति को विशेष पुरस्कार दिया गया।प्रिंसिपल गणेश भारद्वाज ने अपने सम्बोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें शुभकामनाएं दी।स्कूल कैम्पस में गीत, संगीत, नाटक, पारम्परिक नृत्य, पारम्परिक कुल्लुवी धाम, सेल्फी पॉइंट आदि आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में इंद्रा, जगदीश, हिमानी, प्रेमा, रजनी, सुनीता, सोमिला, अनु, गीतांजलि, अंजली, रीनू शर्मा, ममतारानी, चम्पा, ज्योति , नरेश, आदित्य, जोगी ठाकुर, हेम चंद, गुरमीत, रीनू कुमारी, ममता, हीरामणि, रमेश, तिलक आदि स्टाफ के सदस्यों तथा सैंकड़ों छात्रों ने भाग लिया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज