कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू के कुल्लू भाजपा मंडल के द्वारा अब अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। ऐसे में इस कार्यकारिणी में प्रयाग कात्यान और यशपाल को महामंत्री की कमान सौंप गई है। कुल्लू भाजपा मंडल के अध्यक्ष श्रवण लाल ने बताया कि कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रदेश और जिला नेतृत्व से विस्तार से चर्चा की गई और मंडल को मजबूती देने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं की भी नियुक्ति की गई है। ऐसे में आगामी समय में कुल्लू भाजपा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी और संगठन की नीतियों का गांव-गांव तक प्रचार किया जाएगा। कुल्लू मंडल के अध्यक्ष श्रवण लाल ने बताया की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर विमला ठाकुर, दिनेश किशोर, यशवंत सिंह, हेम सिंह को नियुक्त किया गया हैं। वही, कोषाध्यक्ष के लिए मोहर सिंह को नियुक्त किया गया हैं। उन्होंने बताया कि सचिव पद के लिए बंती देवी, विमला देवी, अनुपमा कंबोज, कमला देवी, जितेंद्र ठाकुर और मीडिया प्रभारी के लिए राजकुमार को नियुक्त किया गया हैं। कार्यकारिणी में प्रवक्ता के लिए यशपाल, कार्यालय सचिव के लिए रोशन लाल, आईटी संयोजक विजय ठाकुर, आईटी सह संयोजक कृष्ण ठाकुर, सोशल मीडिया संयोजक के लिए घनश्याम और सह संयोजक के लिए ठाकुर दास को नियुक्त किया गया हैं। श्रवण लाल ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्य के लिए हिम दासी, तेज सिंह, चित्रा मणि, संतोष कुमारी,मोनिका सिंह,तारा देवी, इंद्रा देवी, तारा देवी, यशवंत सिंह, प्रकाश चंद, धर्म सिंह, मान सिंह, श्याम लाल, ठाकर दास, पुनी देवी, राजेश, नीमा देवी, श्याम लाल,कालू राम, मनी राम, श्याम लाल, ऋषि, रीना देवी, भोज राम, वेद राम, हरी चंद, कमला देवी, आलम चंद, सौरभ महंत, अभिषेक, भुवनेश्वर को नियुक्त किया गया हैं। कार्यकारिणी में स्थाई आमंत्रित सदस्य के रूप में महेश्वर सिंह, अमित सूद, युवराज बौद्ध,नरोतम ठाकुर, दानवेंद्र सिंह और आदित्य विक्रम सिंह रहेंगे। कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में प्रताप ठाकुर, प्रेम सिंह, डॉक्टर पारस, श्याम लाल, सुरेश अवस्थी, डॉक्टर शेर सिंह, हीरा लाल और राजेंद्र सूद को नियुक्त किया गया हैं।




