कुल्लू अपडेट, कुल्लू पुलिस द्वारा लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है।वहीं आज पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम द्वारा 15 मील के पास गश्त के दौरान रेन शेल्टर में राजीव कुमार (32 वर्ष) पुत्र स्व0 श्री मोहन लाल निवासी गांव व डाकघर बोरा तहसील गढ़शंकर व जिला होशियारपुर पंजाब के कब्जा से 52 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद की गई है।वहीं आरोपी राजीव कुमार के विरुद्ध थाना पतलीकुहल में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की गई और वहीं पुलिस द्वारा बरामद नशे की खरीद-फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 775



