कुल्लू अपडेट,आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लाहौल-स्पीति के प्रसिद्ध हिन्दी कवि अजेय द्वारा लिखित ‘रोहतांग आर-पार’ पुस्तक का विमोचन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक हिमालय में बसने वाले लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगी। प्रदेश सरकार लोक प्रतिभाओं के संवर्द्धन के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कार्यों को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। इस उपयोगी पुस्तक के लिए मुख्यमंत्री ने लेखक को बधाई दी।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. चन्द्र मोहन पारशिरा, हेल्पेज इंडिया के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Author: Kullu Update
Post Views: 485



