Search
Close this search box.

प्रीणी गांव जमदग्नि महिला मंडल ने नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

कुल्लू अपडेट,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रीणी गांव में जमदग्नि महिला मंडल ने नशे के खिलाफ एक जागरूकता अभियान चलाया है। महिला मंडल की प्रधान पदमा देवी ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी नशे के दलदल में बर्बाद हो रही है, और इसलिए उन्होंने इस समस्या के खिलाफ एकजुट होकर कदम उठाया है।महिला मंडल की सदस्यों ने शपथ ली है कि अगर गांव में कहीं भी नशीली दवाओं का सेवन या तस्करी होती हुई पाई जाती है, तो वे इसकी गुप्त सूचना पुलिस और सीआईडी को देंगी। यह एक सराहनीय कदम है जो नशे के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।महिला मंडल की प्रधान पदमा देवी, उप प्रधान डुगली देवी, सचिव विद्या देवी, कोषाध्यक्ष झांसी देवी, व गाँव की सभी महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज