कुल्लू अपडेट,कुल्लू जिले में अपराधों पर नियंत्रण और पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 04 फरवरी 2025 को पुलिस लाइन कुल्लू (बाशिंग) के सभागार में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचन्द्रन ने की।बैठक में अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक संजीव चौहान, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह, क्षमा दत्त शर्मा और सभी पुलिस थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचन्द्रन ने बैठक के दौरान पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया। साथ ही, उन्होंने लंबित कल्याणकारी मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट भी प्राप्त की।इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने कुल्लू जिले में इस माह के दौरान घटित अपराधों की जानकारी ली और अभियोगों के शीघ्र निपटारे हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक तेज़ करने का आदेश दिया। साथ ही, सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को नशा के कारोबार में संलिप्त सभी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं।पुलिस अधीक्षक ने इस बैठक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया कि जिले में अपराधों पर नियंत्रण और पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रशासन निरंतर सक्रिय रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग का उद्देश्य समाज में सुरक्षा का माहौल बनाना और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करना है।




