कुल्लू अपडेट,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने तथा नशा माफिया के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु निम्नलिखित मांगों को लेकर आज एक प्रतिनीतिमंडल एस डी एम कुल्लू से मिला l और वहीं एस डी एम कुल्लू से उन्होंने आग्रह किया की उप मण्डल स्तर पर चिट्टे को रोकने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद ली जाए। चिट्टा तस्करी में संलिप्त लोगों पर सख्ती से नकेल कसी जाए। उप-मण्डल के सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई जाए तथा नशे के संवेदनशील क्षेत्रों पर निरंतर गश्त और छापेमारी की जाए। उप-मण्डल के समस्त शिक्षण संस्थानों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा नशा निवारण केंद्रों की मदद से प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएं। उप-मण्डल स्तर पर उड़न दस्तों का गठन किया जाए तथा संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।हेल्पलाइन नंजर जारी किया जाए, जहां नशा तस्करी और नशे से जुड़ी गतिविधियों की गोपनीय सूचना दी जा सके। यह हेल्पलाइन24×7 सक्रिय रहे और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाए।विद्यार्थी परिषद आशा करता है कि आप उपरोक्त बिंदुओं को प्राथमिकता देते हुए नशे के विरुद्ध कठोर कदम उठाएंगे।




