कुल्लू अपडेट,परिवहन विभाग ने जिला कुल्लू में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए तिथियां जारी कर दी हैं। आरटीओ कुल्लू में 5,11,19 और 26 मार्च को वाहनों की पासिंग की जाएगी। मनाली में 07 मार्च को वाहनों की पासिंग होंगी। इसके साथ ही आरटीओ कुल्लू में 20 मार्च आर.एल.ए कुल्लू में 10 मार्च और मनाली में 06 मार्च को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा बंजार में 21 मार्च को वाहनों की पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन होंगे।

Author: Kullu Update
Post Views: 423



